Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

हाथरस में ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार टक्करः दोनों ड्राइवर गंभीर, 8 लोग घायल, 45 यात्रियों को लेकर बरेली से जयपुर जा रही थी

28 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथरस में ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार टक्करः दोनों ड्राइवर गंभीर, 8 लोग घायल, 45 यात्रियों को लेकर बरेली से जयपुर जा रही थी - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

तेज टक्कर से बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

हाथरस के सिकंदराराऊ में रविवार देर रात कासगंज रोड पर ढाबे के पास ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार आठ यात्रियों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू कराया।
हाथरस के कासगंज रोड पर रविवार रात करीब 9:30 बजे सरकारी राशन से लदे ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस और ट्रक के दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोटें आईं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला।

बरेली से जयपुर जा रही थी बस

राजस्थान रोडवेज की बस बरेली से जयपुर जा रही थी। बताया गया कि बस सिकंदराराऊ पंत चौराहे की ओर से आ रहे सरकारी राशन से लदे ट्रक से कासगंज रोड पर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों का नर्सिंग होम में कराया इलाज

स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को कलावती नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इलाज के बाद कई यात्री अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से भेजने की व्यवस्था की गई।

दोनों चालक अलीगढ़ रेफर

हादसे में घायल दोनों चालकों और बस के कंडक्टर को सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों चालकों को आगे के उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। कंडक्टर का भी उपचार कराया गया।

चावल की बोरियां दूसरे वाहनों में रखवाईं

हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। ट्रक में लदी सरकारी राशन की चावल की बोरियों को भी दूसरे वाहनों में रखवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!