Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

आज होगी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक।

28 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आज होगी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक। - नूँह, हरियाणा

*आज होगी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक*

*- जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में होगी कुल 19 परिवादों पर सुनवाई*

*- 3 पुराने और 16 नए परिवादों पर होगी सुनवाई*

*- आमजन की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना है जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का उद्देश्य : अखिल पिलानीे*

नूंह, 27 सितंबर। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में एजेंडे में शामिल कुल 19 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें 3 पुराने तथा 16 नए परिवाद शामिल हैं।
उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के तथ्यात्मक एवं अद्यतन जवाब साथ लेकर बैठक में उपस्थित हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवादों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं कार्रवाई रिपोर्ट भी साथ रखें, ताकि बैठक के दौरान शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि बैठक में तीन पुराने परिवादों की भी समीक्षा की जाएगी। इन शिकायतों पर पहले हुई कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली जाएगी तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा 16 नए परिवादों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति और समाधान के संबंध में जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है। सभी अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होकर परिवादों के समाधान की दिशा में गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया सफलता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न चयनित 1066 होमगार्ड अभ्यर्थियों की सूची का आज वेबसाइट पर किया जाएगा प्रकाशन
Dhanbad23 Oct

धनबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया सफलता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न चयनित 1066 होमगार्ड अभ्यर्थियों की सूची का आज वेबसाइट पर किया जाएगा प्रकाशन

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 23 अक्टूबर 2026 उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, गृह रक्षक नवनामांकन समिति, श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में…

पूरी खबर पढ़ें →
कबरई_बांध महोबा : 17 साल से अधूरा है मुआवजा, डूब क्षेत्र में आए ‘गंज’ गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल
Mahoba23 Oct

कबरई_बांध महोबा : 17 साल से अधूरा है मुआवजा, डूब क्षेत्र में आए ‘गंज’ गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल

महोबा: साल 2009 में शुरू हुई अर्जुन सहायक परियोजना के तहत कबरई बांध के उच्चीकरण ने गंज गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार
Umaria23 Oct

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस का ‘साइबर सुरक्षा माह’ अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और ‘अकाउंट टेकओवर’ के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Indore23 Oct

शव के टुकड़े बिखरे, इनमें दो भाई और मौसेरी बहन; चक्काजाम के कारण बस नहीं आई थी |

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!