उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति पर पाया नियंत्रण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति पर पाया नियंत्रण
विशेष संवाददाता, उज्जैन
धार्मिक नगरी उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टंकी चौक की ओर से कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अचानक पथराव कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद एक्शन में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को मौके से खदेड़ा तथा स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया।
मुस्लिम समाज ने दिखाया संयम, कार्रवाई में किया सहयोग
उपद्रव की कोशिशों के बीच एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई, जहाँ मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार लोगों ने आगे आकर प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग किया। समाज के लोगों की मौजूदगी में ही प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाई गई।
क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात, स्थिति पूरी तरह सामान्य
घटना के बाद पूरे संवेदनशील क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस की अपील: अफवाहों पर न दें ध्यान
उज्जैन पुलिस व प्रशासन ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर कोई भी सूचना साझा करने से बचें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई मारपीट में…
पूरी खबर पढ़ें →
अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य महोदय व अनुविभागीय अधिकारी बीरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।