Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

वर्षी मेले की तैयारियां को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण

28 Sep 2026, 11:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वर्षी मेले की तैयारियां को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
आपको बता दें कि कटनी महापौर श्रीमती सूरी आगामी वर्षी मेले के आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

महापौर श्रीमती सूरी ने मेला स्थल का भ्रमण करते हुए आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को स्थल की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के साथ ही मेले के दौरान नियमित रूप से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित की जाएं।

महापौर श्रीमती सूरी ने वर्षी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले के दौरान नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें। सभी के सामूहिक सहयोग से वर्षी मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रियंका झरिया,एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद विनोद लाला यादव,एल्डरमैन नरेश अग्रवाल सहित मेला समितियों के सदस्यों व निग़म के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनवाही डैम के ओवरफ्लो पानी के बीच अटके अज्ञात युवक के शव एसडीआरएफ की टीम ने निकाला*
Umaria29 Sep

धनवाही डैम के ओवरफ्लो पानी के बीच अटके अज्ञात युवक के शव एसडीआरएफ की टीम ने निकाला*

नौरोजाबाद // उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घुलघुली स्थित धनवाही डैम के ओवरफ्लो स्पॉट पर…

पूरी खबर पढ़ें →
सीधी छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए बदमाश चार लग्जरी वाहनों में पहुंचे हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, स्प्रे डालकर किया हमला; फायरिंग और म
बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
Auraiya29 Sep

बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

​बिधूना, औरैया (उत्तर प्रदेश): जनपद के बिधूना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल…

पूरी खबर पढ़ें →
व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत के लिए एक घंटा, नेहरू पार्क में निःशुल्क योगाभ्यास
Surajpur29 Sep

व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत के लिए एक घंटा, नेहरू पार्क में निःशुल्क योगाभ्यास

सूरजपुर / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर
Mau29 Sep

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर

मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!