कांठ में जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा को सर्व समाज ने बनाया ऐतिहासिक महायात्रा

विधानसभा 25-कांठ क्षेत्र में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंहकी जन्म जयंती के अवसर पर कांठ कै पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में आयोजित ‘जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा’ ने भव्यता और जनसहभागिता के नए आयाम स्थापित किए।

कांठ में श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर से शुरू हुई इस तिरंगा महायात्रा में आयोजकों के अनुसार 1000 की संख्या से भी अधिक ट्रैक्टरों, वाहनों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते रहे और भारत माता के जयकारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा में किसानों, युवाओं, व्यापारियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

तिरंगा महायात्रा की सबसे बड़ी विशेषता रही कि इसमें सर्वसमाज ने एकजुट होकर सहभागिता की। यात्रा के दौरान सर्वसमाज की ओर से कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू’ का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। यह सम्मान क्षेत्रवासियों के उनके प्रति स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक रहा। कांठ से छजलैट, लदावली, शेरुआ चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई महायात्रा में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अपना समर्थन व्यक्त किया। ट्रैक्टरों की कतार और हाथों में लहराते तिरंगे इस यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे।इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों और सर्वसमाज की व्यापक सहभागिता के साथ इस तरह की तिरंगा यात्रा का आयोजन पहले देखने को नहीं मिला। महायात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने महायात्रा में शामिल सभी किसानों, युवाओं, मातृशक्ति, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सर्वसमाज के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और सर्वसमाज की सामूहिक सहभागिता का परिणाम है।उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए निकाली गई यह तिरंगा महायात्रा लंबे समय तक क्षेत्र की स्मृतियों में बनी रहेगी। अंत में यात्रा के संयोजक/भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, गन्ना समिति के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह गोला, क्षेत्रीय संयोजक चौधरी हुक्म सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, जिला मीडिया मीडिया प्रभारी संजय ढाका, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, मनमोहन सैनी, सोमवीर सिंह, सौरभ अग्रवाल, महेशचंद्र गुप्ता, मंडलाध्यक्ष कांठ अंकुश चौहान, वीर सिंह सैनी, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, मोहम्मद रिजवान, पूर्व नगराध्यक्ष अभय बिश्नोई, जिला मंत्री लक्की चौधरी, मंडलाध्यक्ष छजलैट आंचल चौधरी, सूरज सिंह गुर्जर, साजिद इदरीशी, प्रमोद बिश्नोई, अरूण पंडित, भानू बिश्नोई, मोनू बिश्नोई बजरंगी, प्रधान राहुल बिश्नोई, सुमित दिवाकर, रिजवान अल्वी, मुनीष चौहान, मधु चौहान, सचिन चौहान बंटी, मरगूब अहमद खां, कुलदीप चौधरी, संजीव गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, संगम चौहान, मयंक कुमार, भानू बिश्नोई, सर्वेद्र राजपूत, सत्यवान सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







