दिल्ली मुंबई बडौदा एक्सप्रेस वे पर अवैध ढाबो पर फिर चला प्रशासन का बुलडोजर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर फिर चला प्रशासन का बुलडोजर ।
फिरोजपुर झिरका सदर क्षेत्र में कार्रवाई, जेसीबी से ढांचे ध्वस्त कर कुर्सी, गैस चूल्हे और सिलेंडर किए जब्त, एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर हादसों को रोकने के लिए अभियान ।
नूंह। जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध ढाबों और होटलों पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह कार्रवाई एसडीएम फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में की गई, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जेसीबी मशीनों से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ और नजदीकी खेतों में बने लगभग सभी अवैध ढाबों को तोड़ा गया है और वहां से कुर्सियां, गैस चूल्हे, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान को जब्त किया गया है। ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि दोबारा अवैध ढाबे स्थापित न हो सकें। एक्सप्रेसवे के साथ इन अवैध ढाबों और होटलों के कारण अवैध पार्किंग बढ़ रही थी, जिससे एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा बना रहता था। इससे पहले भी इन ढाबों पर कार्रवाई कर इन्हें तोड़ा गया था, लेकिन कुछ लोगों ने दोबारा से अस्थाई स्ट्रक्चर खड़ा कर लिया था। इसकी सूचना सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रशासन को मिल रही थी, जिसके बाद यह दोबारा कार्रवाई की गई।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पहले ही इस संबंध में प्रशासन को निर्देश दे रखे हैं कि एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए अवैध ढाबों को हटाना जरूरी है। इसी के तहत एसडीएम द्वारा नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*SSB कैंप मे विश्व हृदय दिवस पर संदीक्षा सदस्यों हेतु हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* रुपईडीहा बहराइच l…
पूरी खबर पढ़ें →
*सेमीफाइनल में टोंक-बिकानेर और जयपुर-जोधपुर* पाली 29 सितम्बर। सेंट जेवियर उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेजबानी में आयोजित 70वीं…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा कार्य के संपन्न होने पर आंगन मिलन सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित, 45 सीटों के लिए निर्धारित कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।