Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

बालाघाट जिले में जनसुनवाई में सुनी गईं आवेदकों की समस्याएँ 136 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए

29 Sep 2026, 09:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बालाघाट जिले में जनसुनवाई में सुनी गईं आवेदकों की समस्याएँ 136 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला संवाददाता – नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट 29 सितम्‍बर 2026। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला में 29 सितम्‍बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुमार सत्‍यम निर्देशन में जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा एवं अपर कलेक्‍टर श्री डीपी बर्मन ने आवेदकों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 136 आवेदक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

जनसुनवाई में लालबर्रा तहसील अंतर्गत बडगांव निवासी वैशाली भालेकर आंगनवाडी सहायिका के रिक्‍त पद पर ज्‍वाईनिंग नही दिये जाने की शिकायत लेकर आयी थी। वैशाली का कहना था कि उसने आंगनवाडी केंद्र क्रमांक 02 दशहराटोला (लोहारा) में आंगनवाडी सहायिका के रिक्‍त पद के आवेदन किया था और चयन सूची में उसका नाम प्रथम स्‍थान पर है, किंतु अब तक उसे सहायिका के पद पर भर्ती नही किया गया है। उसने शीघ्र उसे ज्‍वाईनिंग लेटर प्रदान करने की मांग की है। इस प्रकरण में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है।

ग्राम लामता निवासी नंदकिशोर चावले स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी हक प्रदान करने की मांग लेकर आये थे। उसका कहना था कि खसरा नंबर 258 की आबादी भूमि पर वह करीब 1980 से काबिज हैं और उनका कब्जा राजस्व प्रलेख में भी दर्ज है, इसके बावजूद स्वामित्व योजना के तहत उनका नाम भूमि स्वामी हक में नहीं जोड़ा गया और न ही पट्टा जारी किया गया। अत: उसने स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा प्रदान करने की मांग की है। इस प्रकरण में एसडीएम बालाघाट को आवश्‍यक कार्यवाही करने कहा गया है।

कटंगी तहसील अंतर्गत ग्राम उमरी निवासी पुष्पलता अपनी पुश्तैनी भूमि पर बने मकान का पट्टा प्रदान करने की मांग लेकर आयी थी उसने बताया कि शासन की पट्टा प्रक्रिया के तहत ड्रोन से सर्वे किया गया, लेकिन उनकी भूमि और मकान का नाप नहीं किया गया है। पुष्‍पलता का कहना है कि वह लंबे समय से मकान में निवासरत हैं और ग्राम पंचायत में भवन, स्वच्छता व प्रकाश कर भी जमा कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मकान का ड्रोन सर्वे कराकर शीघ्र पट्टा प्रदान करने की मांग की है। इस प्रकरण में एसडीएम बालाघाट को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है।

लालबर्रा तहसील अंतर्गत ग्राम चिल्लौद निवासी नेहरूलाल मसराम अपनी नातन को हास्‍टल सुविधा दिलाये जाने की मांग लेकर आये थे। उसका कहना था कि उसकी नातन सुहाना परते कक्षा 9वीं की छात्रा है जो रोजाना करीब 16-17 किमी दूर बालाघाट बस से आती-जाती है और बस पकड़ने के लिए 3 किमी पैदल चलना पड़ता है। सुहाना ने कक्षा 8वीं में 86.5 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और अब वह हास्‍टल में रहकर अध्‍ययन करना चाहती है। अत: उसे उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करायी जाए। इस प्रकरण में सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग को आवश्‍यक कार्यवाही करने कहा गया है।

बैहर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाटोला के ग्राम करेली निवासी महेश कातरे रोजगार प्रदाय करने की मांग लेकर आये थे। महेश का कहना था कि वह शरीर से विकलांग है और उसके घर के भरण पोषण की जिम्‍मेदारी उसी पर है। उसने बताया कि वह गोंड जनजाति का निवासी है और उसे ग्राम में रोजगार का कोई साधन उपलब्‍ध नही हो पा रहा है। उसने प्रशासन से रोजगार प्रदाय करने की मांग की है। इस प्रकरण में एसडीएम बैहर को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है।

लांजी तहसील के वार्ड क्रमांक 04 के वार्डवासी आबादी भूमि का पट्टा प्रदान किए जाने की मांग लेकर आये थे। उनका कहना था कि खसरा नंबर 88/1 की शासकीय भूमि पर वार्डवासी करीब 70-80 वर्षों से मकान व हाताबाड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि पूर्व में तहसीलदार एवं नगर परिषद को कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक पट्टा जारी करने की कार्रवाई नहीं हुई है। अत: भूमि की जांच कर वार्डवासियों को पट्टा जारी करने के लिए उचित कार्यवाही की जाए। इस प्रकरण में एसडीएम लांजी को आवश्‍यक कार्यवाही करने कहा गया है।

जनसुनवाई में तिरोडी तहसील के ग्राम महकेपार निवासी अशोक सोनवाने ने स्थाई पटेल पद पर नियुक्ति को लेकर प्रशासन से शिकायत की। उसने बताया कि वह करीब 20-25 वर्षों से ग्राम के स्थाई पटेल का दायित्व निभा रहा था, लेकिन करीब दो वर्ष पूर्व उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त कर दिया गया। अशोक ने बताया कि ग्राम सभा का फर्जी प्रस्ताव तैयार कर उसे मृत घोषित करते हुए मोरेश्वर बाघमारे को स्थाई पटेल नियुक्त किया गया है। अशोक ने मामले की जांच कर आवश्‍यक कार्यवाही करने की मांग की है। इस प्रकरण में एसडीएम कटंगी एवं एसडीओपी कटंगी को मामले की जांच करने कहा गया है।

जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम कनकी निवासी चंद्रकला मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अगस्त 2026 के बाद नहीं मिलने की शिकायत लेकर आयी थी। उसने बताया कि माह फरवरी से जुलाई 2026 तक उन्हें प्रतिमाह 1,500 रुपए की राशि प्राप्त हुई, जबकि अगस्त में 250 रुपए प्रदर्शित होने के बाद भुगतान बंद हो गया। उसका कहना है कि उसका आवेदन स्वीकृत है और बैंक खाते में DBT भी सक्रिय है, इसके बावजूद राशि का भुगतान रुक गया है। अत: भुगतान की स्थिति की जांच कर योजना की पात्र राशि पुनः दिलायी जाए। इस प्रकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्‍यक कार्यवाही करने कहा गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पगार कला पंचायत में मतदान को लेकर उत्साह, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट
Satna29 Sep

पगार कला पंचायत में मतदान को लेकर उत्साह, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट

सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें, महिला-पुरुषों में दिखा उत्साह बिरसिंहपुर/सतना। सतना जिले के बिरसिंहपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होगी महिलाएं: सीजेएम नेहा गुप्ता
Nuh29 Sep

कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होगी महिलाएं: सीजेएम नेहा गुप्ता

कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं : सीजेएम नेहा गुप्ता नूंह, 29 सितंबर।जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण,…

पूरी खबर पढ़ें →
आर्यभट्ट हॉस्टल का औचक निरीक्षण, नशा मुक्ति को जांच और लेकर छात्रों से संवाद
Sagar29 Sep

आर्यभट्ट हॉस्टल का औचक निरीक्षण, नशा मुक्ति को जांच और लेकर छात्रों से संवाद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने राजस्व एवं पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद दिए कार्रवाई के निर्देश I निर्देशों का पालन न करने पर आठ कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का वेतन राजसात
शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुनौर में सर्किल मीटिंग
Satna29 Sep

शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुनौर में सर्किल मीटिंग

शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुनौर में सर्किल मीटिंग सोनू विश्वकर्मा । शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुनौर में प्रतिदिन सर्किल मीटिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!