गणेश विसर्जन बड़े ही श्रद्धा के साथ संपन्न

लगरा: ऋषि वाटिका कॉलोनी में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, महाप्रसाद एवं सामूहिक भोज का आयोजन
लगरा। ऋषि वाटिका कॉलोनी में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा श्री गणेश विसर्जन का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया।
गणेशोत्सव के दौरान स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों की थाप और "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा के दौरान कॉलोनीवासी, महिलाएँ और बच्चे थिरकते हुए व अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा की विदाई यात्रा में शामिल हुए। पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर सभी ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सामूहिक भोज में उमड़ा जनसैलाब
गणेश विसर्जन के उपरांत ऋषि वाटिका कॉलोनी परिसर में विशाल सामूहिक भोज (महाप्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया। इसमें कॉलोनी के सभी परिवारों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने कॉलोनीवासियों के बीच आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद केसरवानी, शंकर देसाई, लक्ष्मण राव, विकास, तिवारी थवाईत, प्रशांत भाइयो अजय यादव,
विमलेश राठौर, चंद्रकला केसरवानी, माया किस्कू, ज्योतिका यादव,पूजा भोसले,मीना राव, सलजा भोसले, सुप्रिया घोष, शारदा देसाई, प्रतीक्षा देसाई, रत्ना गांगुली, पीहू, सुवि और सीमा सिंह सहित समस्त ऋषि वाटिका कॉलोनीवासियों का सराहनीय योगदान व उपस्थिति रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






