दिव्यांगता पेंशन सत्यापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सवाई माधोपुर। सफलता की कहानी शासन तकनीकी बाधा के निस्तारण के लिए घर पहुँचा सारसोप में दिव्यांग पेंशन लाभार्थी सोनू वर्मा को शिविर के माध्यम से त्वरित समाधान मिला।
सवाई माधोपुर, 28 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत सारसोप में आयोजित गिरदावर सर्किल स्तर के शिविर में संवेदनशील प्रशासन की मिसाल सामने आई।
सारसोप निवासी सोनू वर्मा का दिव्यांगता पेंशन सत्यापन फिंगरप्रिंट एवं फेस वेरिफिकेशन से नहीं हो पा रहा था। शिविर में यह समस्या सामने आने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक राजकुमार मीणा ने तत्काल कार्रवाई की।
विभाग के कार्मिकों ने लाभार्थी के घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया तथा पंचायती राज विभाग की पेंशन शाखा से समन्वय कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कारवाई। सोनू वर्मा मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना के लाभार्थी हैं तथा उनके अभिलेख में 85 प्रतिशत दिव्यांगता दर्ज है।
सत्यापन पूरा होने से लाभार्थी को पेंशन संबंधी कार्य के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने और अतिरिक्त आवागमन से राहत मिली। तकनीकी बाधा के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था से पात्र लाभार्थी तक सेवा पहुंचाना सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी उदाहरण बना।
समय पर समाधान मिलने पर लाभार्थी सोनू वर्मा ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित, 45 सीटों के लिए निर्धारित कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार आप देख रहे हैं , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूजEDITOR B…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।