फुटपाथ पर पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई, 18 चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई, ₹9,000 समन शुल्क वसूल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा पैदल यात्रियों के आवागमन को सुचारु रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिविल लाइन से तिली रोड मार्ग पर फुटपाथ पर वाहन खड़े कर यातायात एवं पैदल आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले 18 चार पहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹9,000 समन शुल्क वसूल किया गया।
यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक चौहान एवं प्रभारी यातायात मोहन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि फुटपाथ पैदल यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए है, यहां वाहनों की पार्किंग न करें।
वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में फुटपाथ पर वाहन पार्क किया हुआ पाए जाने पर क्रेन के माध्यम से वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और फुटपाथ को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं अतिक्रमणमुक्त रखने में पुलिस का सहयोग करें।
सागर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
कक्षा 8वीं में cmrise पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू लश्कर में पढ़ती है, उसका कसूर सिर्फ इतना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअवैध हथियार से फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित को जाना पड़ा हाईकोर्ट।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में…
पूरी खबर पढ़ें →
अंजड। स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय, अंजड, जिला बड़वानी में दिनांक 29 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान-2026, ईको…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत रहटगांव, 29 सितंबर 2026।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।