125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के तहत 23 से 29 सितंबर तक आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का मंगलवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में 125 प्रतिभागियों ने आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन दिवस की शुरुआत सैनिक 1032 अकील खान के नेतृत्व में शारीरिक व्यायाम एवं योग से हुई। इसके बाद कंपनी कमांडर कविता सोलंकी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में 125 आपदा मित्रों की बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र के माध्यम से परीक्षा भी आयोजित की गई।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमांडेंट होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन शाजापुर-आगर मालवा विक्रम सिंह रहे। कंपनी कमांडर कविता सोलंकी ने उनका स्वागत किया। विक्रम सिंह ने आपदा मित्रों की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी दी तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आपदा मित्रों ने प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में आपदा मित्र अभ्यर्थियों को ईआरटी रेस्क्यू किट, लाइफ जैकेट और प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके बाद सभी प्रतिभागियों के साथ ग्रुप फोटो लिया गया। कंपनी कमांडर कविता सोलंकी ने मुख्य अतिथि विक्रम सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया। आभार प्रदर्शन भी कविता सोलंकी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सैनिक 1032 अकील खान ने किया।
समापन अवसर पर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के प्रशिक्षक तथा सैनिक 1032 अकील खान, 01 लक्ष्मण मीणा और 1082 गोविंद मंडोवर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जावरा - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा कार्य के संपन्न होने पर आंगन मिलन सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित, 45 सीटों के लिए निर्धारित कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार आप देख रहे हैं , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूजEDITOR B…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।