कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होगी महिलाएं: सीजेएम नेहा गुप्ता

कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं : सीजेएम नेहा गुप्ता
नूंह, 29 सितंबर।जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नूंह द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नूंह, नेहा गुप्ता के मार्गदर्शन में एमएमटीसी के सहयोग से महिलाओं के लिए जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध विधिक सेवाओं तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
महिलाओं को कानूनी अधिकारों एवं विधिक सहायता की दी जानकारी:-
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अथवा फ्रंट ऑफिस के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नूंह, नेहा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद आवश्यक है। विधिक जागरूकता महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित कानूनी सहायता लेने में सक्षम बनाती है।
*सिलाई मशीनें व ब्यूटी पार्लर किट वितरित:-
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें तथा ब्यूटी पार्लर किट भी वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
नेहा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए 15100 पर करें संपर्क:-
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नूंह द्वारा महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों तक निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं कानूनी जागरूकता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को निःशुल्क कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







