Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

29 Sep 2026, 11:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला संवाददाता -नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट, 29 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश पर जिले में अवैध रेत खनन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वारासिवनी एसडीएम श्री श्रीश प्यासी ने 29 सितंबर की रात्रि खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ खैरलांजी तहसील के ग्राम घोटी पहुंचकर अवैध रेत खनन एवं रेत के डंप के विरुद्ध कार्रवाई की।

एसडीएम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने रेत के अवैध खनन से संबंधित सामग्री एवं डंप की जांच की तथा अवैध रूप से डंप की गई रेत को जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

एसडीएम श्रीश प्यासी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि रेत का अवैध खनन एवं भंडारण न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से रेत का खनन, परिवहन अथवा भंडारण करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की रात्रिकालीन कार्रवाई से अवैध रेत खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध खनन एवं रेत डंपिंग की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने की बात कही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनवाही डैम के ओवरफ्लो पानी के बीच अटके अज्ञात युवक के शव एसडीआरएफ की टीम ने निकाला*
Umaria29 Sep

धनवाही डैम के ओवरफ्लो पानी के बीच अटके अज्ञात युवक के शव एसडीआरएफ की टीम ने निकाला*

नौरोजाबाद // उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घुलघुली स्थित धनवाही डैम के ओवरफ्लो स्पॉट पर…

पूरी खबर पढ़ें →
सीधी छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए बदमाश चार लग्जरी वाहनों में पहुंचे हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, स्प्रे डालकर किया हमला; फायरिंग और म
बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
Auraiya29 Sep

बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

​बिधूना, औरैया (उत्तर प्रदेश): जनपद के बिधूना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल…

पूरी खबर पढ़ें →
व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत के लिए एक घंटा, नेहरू पार्क में निःशुल्क योगाभ्यास
Surajpur29 Sep

व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत के लिए एक घंटा, नेहरू पार्क में निःशुल्क योगाभ्यास

सूरजपुर / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर
Mau29 Sep

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर

मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!