Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

डीएम को डॉक्टर-कर्मचारी गैरहाजिर मिले: गंदगी पर नाराजगी जताई, सादाबाद में सफाई कार्य और स्कूल का भी निरीक्षण

30 Sep 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डीएम को डॉक्टर-कर्मचारी गैरहाजिर मिले: गंदगी पर नाराजगी जताई, सादाबाद में सफाई कार्य और स्कूल का भी निरीक्षण - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस में DM सत्य प्रकाश पटेल ने आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्हें अस्पताल में कुछ डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने सभी को समय पर मौजूद रहने और मरीजों को सेवाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा गैरहाजिरी पर कार्रवाई होगी। स्टोर रूम में दवाएं पर्याप्त मिलीं, लेकिन साफ-सफाई ठीक न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और इसे सुधारने को कहा। इसके बाद, जिलाधिकारी ने नगर पंचायत सादाबाद के शहरी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई कराने और कूड़ा तुरंत उठवाने के निर्देश दिए। दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को कहा…

डीएम ने दुकानदारों से दुकानों के बाहर से कब्जा हटाने को कहा, जिससे यातायात प्रभावित न हो। भविष्य में सड़क पर कब्जा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से की बातचीत…

जिलाधिकारी ने मुरसान के संविलियन विद्यालय पटाखास का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और उनके विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से बात की और उनके काम की सराहना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!