Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

डीएम ने स्कूल का अचानक निरीक्षण कियाः कम उपस्थिति पर जताई चिंता, मुरसान के पटाखास संविलियन विद्यालय में बच्चों को नियमित आने के निर्देश दिए

30 Sep 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डीएम ने स्कूल का अचानक निरीक्षण कियाः कम उपस्थिति पर जताई चिंता, मुरसान के पटाखास संविलियन विद्यालय में बच्चों को नियमित आने के निर्देश दिए - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मंगलवार को मुरसान विकासखंड के पटाखास संविलियन विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था, बच्चों की हाजिरी, मध्यान्ह भोजन और साफ-सफाई का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात की और उनकी कॉपियां देखीं। स्कूल में कुल 116 बच्चे रजिस्टर्ड हैं, लेकिन सिर्फ 67 ही उपस्थित मिले। कम हाजिरी पर उन्होंने चिंता जताई और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने शिक्षकों को अच्छी शिक्षा देने के साथ बच्चों के पूरे विकास पर ध्यान देने को कहा। कुछ बच्चे तय ड्रेस में नहीं थे, जिस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को सभी बच्चों को नियमित और ड्रेस में स्कूल बुलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन और स्कूल परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!