Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

खुद को गोली मारकर दो युवकों को फंसाने की रची साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

30 Sep 2026, 10:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खुद को गोली मारकर दो युवकों को फंसाने की रची साजिश, पुलिस ने किया खुलासा - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील के छजलैट थाना क्षेत्र में खुद के पैर में गोली मारकर दो युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने वादी को ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की विवेचना में नामजद दोनों युवकों की इस मामले में संलिप्तता सामने नहीं आई है। पूछताछ में आरोपित ने कुवैत का वीजा सही नहीं होने और बकाया रकम को लेकर दोनों युवकों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से 315 बोर का तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया है।

 

छजलैट पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को क्षेत्र के ग्राम मुस्तफापुर खंडसाल निवासी निसार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ढकिया निवासी उमर अली और मुस्तफापुर खंडसाल निवासी फुरकान ने पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप था कि दोनों उसके घर में घुसे और जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी, जो उसके बाएं पैर में लगी थी। तहरीर के आधार पर छजलैट पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने वादी के बयान, गवाहों के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की। इसमें उमर अली और फुरकान की नामजदगी संदिग्ध पाई गई। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि निसार ने स्वयं अपने पैर में गोली मारकर दोनों युवकों को फंसाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई थी।

 

— कुवैत का वीजा सही नहीं होने पर हुआ था विवाद 👇

 

बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निसार को कैंच की पुलिया के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में निसार ने बताया कि उमर अली और फुरकान ने उसे कुवैत भेजने के लिए वीजा बनवाया था, लेकिन वीजा सही नहीं होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। विदेश जाने में खर्च हुए रुपये को लेकर उसने उमर अली से रकम मांगी थी। उमर ने उसे 1.25 लाख रुपये दे दिए, जबकि शेष रकम नहीं दी। इसी बात से नाराज होकर दोनों को सबक सिखाने और फंसाने के लिए उसने अपने बाएं पैर में गोली मार ली तथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। पुलिस के अनुसार निसार ने बताया कि उसने घर से कुछ दूर खेत में खुद को गोली मारी थी और इस्तेमाल किया गया तमंचा वहीं फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से 315 बोर का एक तमंचा और उसमें फंसा एक कारतूस खोखा भी बरामद किया है।

छजलैट थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि आरोपित निसार निवासी मुस्तफापुर खंडसाल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 191/26 में धारा 217/228/248(ख) बीएनएस और 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत, उपनिरीक्षक नितेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल हरिओम, हेड कांस्टेबल, पुनीत कुमार, कांस्टेबल हैप्पी शामिल रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस ने बजाज नगर के महाराणा प्रताप चौक से एक बिना लाइसेंस के।बंदूकधारी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
Chhatrapati Sambhajinagar30 Sep

पुलिस ने बजाज नगर के महाराणा प्रताप चौक से एक बिना लाइसेंस के।बंदूकधारी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

छत्रपति संभाजी नगर;बजाज नगर के महाराणा प्रताप चौक से आधी रात को बिना लाइसेंस के पिस्तौल रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
ભ્રષ્ટાચાર વિરોધી ગુજરાત એન્ટી કરપ્શન બ્યુરો ની મુહિમ માં બે ભ્રષ્ટ કર્મચારી ઝડપાયા
Junagadh30 Sep

ભ્રષ્ટાચાર વિરોધી ગુજરાત એન્ટી કરપ્શન બ્યુરો ની મુહિમ માં બે ભ્રષ્ટ કર્મચારી ઝડપાયા

એમ.જે.એન્ટરપ્રાઇઝ ફિટનેસ સેન્ટર,ખંભાળિયા ખાતે ગાડી ચેકિંગ વર્ક અંગેની ફરજ બજાવતા (૧) ખીમાભાઈ રાયસુરભાઈ ધારાણી (૨) લાઈન ઓપરેટર કુલદીપસિંહ…

पूरी खबर पढ़ें →
शारीरिक बाधा प्रतिभा की राह में नहीं बन सकती रुकावट: सीएम योगी
Mahrajganj30 Sep

शारीरिक बाधा प्रतिभा की राह में नहीं बन सकती रुकावट: सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 509 दिव्यांगजनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बुधवार को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से की मुलाकात
Mahrajganj30 Sep

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बुधवार को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से की मुलाकात

धर्मपाल सिंह से मिले पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पुनर्नियुक्ति पर दी बधाई लखनऊ/उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!