पेड़ों की छंटाई के चलते कांठ में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कांठ और रसूलपुर को पोषित करने वाली 33 केवी लाइन पर एक अक्तूबर बृहस्पतिवार को पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दोनों विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति दिन में करीब चार घंटे बाधित रहेगी।
कांठ के बिजली उपखंड अधिकारी सचिन रस्तोगी ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” को जानकारी देते हुए बताया कि एक अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही किसानों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेलीसलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली जिले की विधानसभा ऊंचाहार के ग्रामसभा चारुहार…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना कोसली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 509 दिव्यांगजनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
दाबोलीम (गोवा): गोवा में 2026-27 के पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। प्रोटोकॉल मंत्री श्री माविन गुदिन्हो…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मार्किट कमेटी के कर्मचारी रोहतास ने आज अपने दफ्तर के रिकॉर्ड रूम मे अपनी जीवन लीला समाप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील के छजलैट थाना क्षेत्र में खुद के पैर में गोली मारकर दो युवकों के खिलाफ जानलेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।