कांठ में मांगों को ले संविदा एएनएमों ने चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संविदा एएनएम संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ की सभी संविदा एएनएमों ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह को ज्ञापन सौंपा। एएनएमों ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग ज्ञापन में की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि संविदा एएनएम संघ के आह्वान पर 21 सितंबर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न ब्लॉकों से संविदा एएनएम प्रतिभाग कर रही हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ की सभी संविदा एएनएमों ने भी अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है।
एएनएमों ने बताया कि इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। ज्ञापन में कहा गया है कि संविदा एएनएम टीकाकरण संबंधी कार्य नहीं करेंगी। एएनएमों ने अपनी मांगों के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार से टीकाकरण कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है। इस अवसर पर रश्मी, ममता त्यागी, अर्चना, इंदु, अंशुल, प्रीती, सुनीता सुनीता, रुपा सैनी, रुपा, रजनी सिंह, साक्षी माथुर, प्रियंका चौधरी, प्रियंका, प्राची, सुषमा यादव, नीतू राजपूत, अल्पना शर्मा, राखी विश्नोई, सना खान, वन्दना शर्मा आदि संविदा एएनएम रहीं।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेलीसलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली जिले की विधानसभा ऊंचाहार के ग्रामसभा चारुहार…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना कोसली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 509 दिव्यांगजनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
दाबोलीम (गोवा): गोवा में 2026-27 के पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। प्रोटोकॉल मंत्री श्री माविन गुदिन्हो…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मार्किट कमेटी के कर्मचारी रोहतास ने आज अपने दफ्तर के रिकॉर्ड रूम मे अपनी जीवन लीला समाप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील के छजलैट थाना क्षेत्र में खुद के पैर में गोली मारकर दो युवकों के खिलाफ जानलेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।