Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना गौरझामर का वार्षिक निरीक्षणों,व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

01 Oct 2026, 10:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक ने किया थाना गौरझामर का वार्षिक निरीक्षणों,व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा थाना गौरझामर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी देवरी अरुण उइके, थाना प्रभारी गौरझामर नासिर फारूकी सहित थाने के समस्त विवेचक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निराकरण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं अच्छे टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखते हुए बेहतर पुलिसिंग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन, संवेदनशीलता, तत्परता एवं बेहतर जनसंपर्क महत्वपूर्ण हैं। आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत की जांच तेज, सोनू सिंह के पते से लेकर मोबाइल चैट तक खंगाल रही पुलिस
Sagar01 Oct

इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत की जांच तेज, सोनू सिंह के पते से लेकर मोबाइल चैट तक खंगाल रही पुलिस

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सिंगरौली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की आत्महत्या के…

पूरी खबर पढ़ें →
उज्जैन शाही मस्जिद मामले में अब तक 8 FIR, 20 से अधिक गिरफ्तार; 9 आरोपी जेल भेजे गए- पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा
Sagar01 Oct

उज्जैन शाही मस्जिद मामले में अब तक 8 FIR, 20 से अधिक गिरफ्तार; 9 आरोपी जेल भेजे गए- पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!