नशा मुक्ति अभियान के तहत सीआईए की बड़ी कार्रवाई दो नशा तस्कर गिरफ्तार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नशा मुक्ति अभियान के तहत सीआईए नूंह की कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार,एक आरोपी से 12 ग्राम स्मैक बरामद, दूसरा पुराने एनडीपीएस मामले में दबोचा गया।
नूंह। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 12 ग्राम स्मैक बरामद की है, जबकि दूसरे आरोपी को पुराने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
सीआईए नूंह प्रभारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहला मामला थाना सदर नूंह में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। इसमें आरोपी मुब्बा पुत्र अनवर निवासी घासेड़ा, थाना सदर नूंह को 12 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। दूसरा मामला थाना सदर नूंह की ही एफआईआर एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है, जिसमें आरोपी अलीम बाबू उर्फ बाबू पुत्र इसराईल निवासी बावला, थाना सदर तावडू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले भर में टीमें लगातार सक्रिय हैं और नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही हैं। इस विशेष अभियान का नेतृत्व जिला एंटी नारकोटिक्स सेल के डीएसपी अभिमन्यु लोहान कर रहे हैं। सीआईए नूंह की टीम ने प्रभारी विनोद त्यागी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। प्रवक्ता ने बताया कि आगे भी नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम की कार्रवाई, कई…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 22, 2026 हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित भगत सिंह चौक…
पूरी खबर पढ़ें →
फरार हुई मॉडल श्रद्धा दुबे 11 दिन बाद नागपुर में UP पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है उसके…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के बीच सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।