एक्सीडेंट बताकर पत्नी की हत्या का खुलासा, पति पर सुपारी देने का आरोप; 3 गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जबलपुर की नुनसर चौकी क्षेत्र के कटोरा गांव के पास 4 सितंबर को सड़क हादसे में हुई महिला की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या निकला है। पुलिस के मुताबिक, कविता चौधरी की पिकअप वाहन से टक्कर मारकर हत्या की गई और वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि मृतका के पति प्रयास पांडे ने कथित तौर पर एक लाख रुपए की सुपारी देकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को एक लाख रुपए एडवांस दिए गए थे।4 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे नुनसर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि कटोरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की पहचान कविता चौधरी के रूप में हुई। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। मृतका का पति प्रयास पांडे भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंचा।
उसने पुलिस को बताया कि कविता एलआईसी एजेंट का काम करती थी और किसी काम से घर से निकली थी। एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि प्रयास पांडे ने पाटन के चौधरी मोहल्ले में रहने वाले विक्रम अहिरवार, करिया उर्फ धनीराम और रामजी चौधरी से संपर्क किया और कथित तौर पर उन्हें पत्नी की हत्या के लिए एक लाख रुपए एडवांस दिए।
पुलिस के अनुसार, साजिश इस तरह रची गई थी कि हत्या को पहली नजर में सड़क हादसा माना जाए। प्रयास का दोस्त मानसिंह भी आरोपियों को जानता था और उसी के माध्यम से उनकी मुलाकात हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन कविता एक्टिवा से जबलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने पिकअप वाहन से उसे टक्कर मारी।
आरोप है कि इसके बाद वाहन को उसके सिर के ऊपर से चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होकर घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी बताए जा रहे प्रयास पांडे और उसका साथी मानसिंह अभी फरार हैं।
पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






