Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपर्ण समाधान दिवस आयोजित कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्तापूणे एवं समय

03 Oct 2026, 05:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपर्ण समाधान दिवस आयोजित कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्तापूणे एवं समय - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 03 अक्टूबर, 2026

*तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित*

*कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के दिए कड़े निर्देश*

हमीरपुर। जन सामान्य की शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मौदहा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 243 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील मौदहा में 68 शिकायतों में 07, तहसील राठ में 62 शिकायतों में 07, तहसील हमीरपुर में 42 शिकायतों में 07 तथा तहसील सरीला में 71 शिकायतों में 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

*शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण पर जोर*

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत के निस्तारण के संबंध में लिखित रसीद अथवा फीडबैक उपलब्ध कराया जाए। यदि कोई कार्य नियमानुसार संभव है तो उसे तत्काल पूरा किया जाए और यदि किसी कारणवश कार्य संभव नहीं है तो शिकायतकर्ता को स्पष्ट कारण बताया जाए, ताकि उसे अनावश्यक रूप से बार-बार तहसील अथवा कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकतम सात दिवस के भीतर कर रिपोर्ट तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

*पेंशन संबंधी शिकायतों के निस्तारण एवं फर्जीवाड़े पर सख्ती*

जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिन लाभार्थियों की KYC अथवा आवश्यक अभिलेख अधूरे हैं, वहां फील्ड कर्मचारियों को भेजकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने को कहा गया। विधवा पेंशन की धनराशि अथवा एटीएम के माध्यम से अवैध निकासी से संबंधित शिकायत में कड़ी जांच कर आवश्यकतानुसार एफआईआर दर्ज कराने तथा सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विभाग में बिचौलियों को हावी नहीं होने दिया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराया जाए।

*सड़कों पर घूम रहे अन्ना पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश*

जिलाधिकारी ने सड़कों एवं सड़क किनारे घूम रहे अन्ना पशुओं को एक सप्ताह के भीतर गोशालाओं में पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इसमें तत्परता से कार्य करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के बाद यदि सड़कों पर अन्ना पशु पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों एवं बीडीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गोशालाओं में भूसा, चारा, पेयजल, साफ-सफाई तथा बीमार एवं घायल गोवंश के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए।

*पुलिस संबंधी शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश*

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करने तथा गंभीर मामलों में अविलंब एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में समय से पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। शोभायात्रा एवं मूर्ति विसर्जन मार्गों पर विद्युत के ढीले तारों को दुरुस्त कराने तथा सड़कों के गड्ढों एवं जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए विद्युत, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय एवं विकास खंड के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समाज के माथे पर कलंक! विवाहिता पर दहेज के लिए जुल्म की इंतहा, ससुर-पति सहित अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Auraiya03 Oct

समाज के माथे पर कलंक! विवाहिता पर दहेज के लिए जुल्म की इंतहा, ससुर-पति सहित अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

व्यूरो चीफ औरैया: रंजीत शर्मा एक तरफ देश और समाज महिला सशक्तिकरण और बेटियों के सम्मान के बड़े-बड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
कोपरगाव तालुक्यात दुष्काळी परिस्थितीचा आढावा पाणी, पशुधन, पीकपाणी व प्रलंबित कामांवर तातडीने उपाययोजनांचे निर्देश
Ahmednagar03 Oct

कोपरगाव तालुक्यात दुष्काळी परिस्थितीचा आढावा पाणी, पशुधन, पीकपाणी व प्रलंबित कामांवर तातडीने उपाययोजनांचे निर्देश

कोपरगाव, : कोपरगाव तालुक्यातील दुष्काळी परिस्थिती आणि पाणीटंचाईच्या पार्श्वभूमीवर जलसंपदा मंत्री तथा पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांच्या अध्यक्षतेखाली…

पूरी खबर पढ़ें →
कैट ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाऊंटैंट आफिस के बर्खास्तगी आदेश किए रद्द, जानिए क्या है वजह
Kurukshetra03 Oct

कैट ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाऊंटैंट आफिस के बर्खास्तगी आदेश किए रद्द, जानिए क्या है वजह

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाउंटेंट कार्यालय में…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली निवासी श्री राकेश कुमार भारद्वाज सुपुत्र श्री छगनलाल जी भारद्वाज,(MALLB)जी रिर्पोटर, जोधपुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Pali03 Oct

पाली निवासी श्री राकेश कुमार भारद्वाज सुपुत्र श्री छगनलाल जी भारद्वाज,(MALLB)जी रिर्पोटर, जोधपुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पाली।श्री राकेश कुमार भारद्वाज सुपुत्र श्री छगनलाल जी भारद्वाज (M A L LB)निवासी (निंबली उर्रा) राजेन्द्र नगर विस्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर माननीय श्रीमती आराधना मिश्रा उर्फ मोना उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष बनाया गया।।
Pratapgarh03 Oct

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर माननीय श्रीमती आराधना मिश्रा उर्फ मोना उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष बनाया गया।।

आज उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेजी से परिवर्तन कांग्रेस में 2027 के चुनाव में अपनी बाजी श्रवण…

पूरी खबर पढ़ें →
अगर के पाल खेड़ी में विकासखंड स्त्री सेवा सेतु शिविर का आयोजन हुआ को ही तो लाभ वितरित किया गया 37 ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान
Agar-Malwa03 Oct

अगर के पाल खेड़ी में विकासखंड स्त्री सेवा सेतु शिविर का आयोजन हुआ को ही तो लाभ वितरित किया गया 37 ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान

//समाचार 01// *आगर के पालखेड़ी में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित* *पात्र हितग्राहियों को हित लाभ वितरित*…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!