वाराणसी के नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो के तैयारियों को लेकर आज लखनऊ में की समीक्षा बैठक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखनऊ/ उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक प्रस्तावित भव्य एयर शो की तैयारियों लेकर की समीक्षा बैठक। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश की सामरिक क्षमताओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले आयोजनों को नई पहचान मिल रही है। इसी क्रम में वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर, 2026 तक प्रस्तावित भव्य एयर शो की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट और प्रशिक्षित पुलिस बल की तैनाती की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने नमो घाट सहित काशी के प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जल एवं थल मार्ग से आवागमन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता और आपातकालीन व्यवस्थाओं की एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय वायुसेना, वाराणसी जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी की जाएं। सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारियों के लिए मॉकड्रिल भी कराई जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पाली जिले में 2 चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनावः बैलेट पेपर से सरपंच, EVM से जिला परिषद-पंचायत समिति…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली जिले में 2 चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनावः बैलेट पेपर से सरपंच, EVM से जिला परिषद-पंचायत समिति…
पूरी खबर पढ़ें →
व्यूरो चीफ औरैया: रंजीत शर्मा एक तरफ देश और समाज महिला सशक्तिकरण और बेटियों के सम्मान के बड़े-बड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
आज उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेजी से परिवर्तन कांग्रेस में 2027 के चुनाव में अपनी बाजी श्रवण…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// *नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026* *नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// *नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026* *नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।