Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने चौकी बरका का किया औचक निरीक्षण।

04 Oct 2026, 09:12 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने चौकी बरका का किया औचक निरीक्षण। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने चौकी बरका का किया औचक निरीक्षण।

अभिलेखों में अपूर्णता मिलने पर जताई नाराजगी, शीघ्र पूर्ण कर प्रस्तुत करने के दिए सख्त निर्देश।

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम.द्वारा चौकी बरका का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी की कार्यप्रणाली, पुलिसिंग व्यवस्था एवं संधारित अभिलेखों का जायजा लेते हुए विभिन्न दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान कुछ दस्तावेजों एवं अभिलेखों में आवश्यक पूर्तियां शेष पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण दस्तावेजों को शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार प्रस्तुत किया जाए तथा भविष्य में अभिलेखों के संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में अभिलेखों का व्यवस्थित, अद्यतन एवं समयबद्ध संधारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सभी दस्तावेजों को पूर्ण एवं अद्यतन रखें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्य संबंधी जानकारी एवं समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए कर्तव्य के प्रति सजग, अनुशासित एवं समर्पित रहकर जनसेवा को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया।

औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी की समग्र व्यवस्था का जायजा लेते हुए अनुशासन, जवाबदेही, सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ
Dhar25 Oct

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता
Surajpur25 Oct

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता

अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर (रजमेलान) पहुंचकर ऐतिहासिक एवं सामाजिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार
Dhar25 Oct

जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट। सरदारपुर। लाबरिया क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाने एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत थाना मॉडल टाउन तथा चौकी गोकुल गेट
आज इमामगंज थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इमामगंज थाना क्षेत्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं गुरुकुल कोचिंग संस्थान में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता l
error: Content is protected !!