8-लेन एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु झाबुआ पुलिस की सतत पहल

8-लेन एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु झाबुआ पुलिस की सतत पहल
जिला ब्यूरो सुरेश परिहार।
जिला झाबुआ में दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे थाना थांदला एवं थाना काकनवानी क्षेत्र के 22 ग्रामों से होकर गुजरता है। गुजरात सीमा से माही नदी तक जिले में एक्सप्रेस-वे की लंबाई लगभग 50 किलोमीटर है।
एक्सप्रेस-वे पर विशेष रूप से शाम 06 बजे से रात्रि 12 बजे के मध्य होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं तथा अनधिकृत प्रवेश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए झाबुआ पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था
कुकड़ीपाड़ा-तलावड़ा रेस्ट एरिया में पुलिस सहायता केन्द्र प्रारंभ किया गया है। यहां उप निरीक्षक गोविंद भामदरे सहित 02 आरक्षक एवं SAF के 04 जवान तैनात किए गए हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पेट्रोलिंग के लिए अतिरिक्त चार पहिया वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।
ऑपरेशन मर्यादा के तहत जनजागरूकता
रक्षा सखी टीम द्वारा एक्सप्रेस-वे से लगे ग्रामों में सरपंच, तड़वी, पटेल, कोटवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर पत्थरबाजी नहीं करने, दोपहिया एवं तीन पहिया वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर अनधिकृत रूप से नहीं चलाने तथा पशुओं को एक्सप्रेस-वे पर नहीं आने देने की समझाइश दी जा रही है।
जनजागरूकता कार्यक्रमों का दिनांकवार विवरण
26.09.2026
ग्राम दौलतपुरा एवं सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थांदला
कुल उपस्थित 158
27.09.2026
ग्राम आमली बरबोट पहाड़ एवं छोटी आमली
कुल उपस्थित 125
28.09.2026
ग्राम कलदेहला, मियाटी एवं विभिन्न शासकीय विद्यालय
कुल उपस्थित 340
30.09.2026
ग्राम उदयपुरिया, खांदन एवं शासकीय हाई स्कूल उदयपुरिया
कुल उपस्थित 395
01.10.2026
ग्राम भामल एवं गायत्री पब्लिक स्कूल उदयपुरिया
कुल उपस्थित 458
02.10.2026
ग्राम कुकड़ीपाड़ा, तलावड़ा, नौगांवा नगला एवं नौगांवा सोमला
कुल उपस्थित 75
03.10.2026
ग्राम रूपगढ़
कुल उपस्थित 275
कुल उपस्थित 1826
ग्राम रूपगढ़ में कलेक्टर एवं एसपी ने की बैठक
दिनांक 03.10.2026 को ग्राम रूपगढ़, थाना थांदला में कलेक्टर झाबुआ डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा 8-लेन से लगे ग्रामों के कोटवार, सचिव, तड़वी, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एक्सप्रेस-वे पर पूर्व में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल व्यक्तियों की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
ग्रामीणों से कहा गया कि वे एक्सप्रेस-वे पर होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा पत्थरबाजी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही बताया गया कि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं एवं घटनाओं की रोकथाम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
झाबुआ पुलिस द्वारा 8-लेन एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग, ड्रोन निगरानी एवं जनसहभागिता के माध्यम से प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







