Haryana में प्राइवेट बस और डम्पर की आमने-सामने भीषण टक्कर, बरवाला से हांसी आ रही थी यात्री बस…करीब 20 यात्री घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
शहर के नेहरू कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां बरवाला से आ रही एक प्राइवेट बस और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।
अचानक हुई इस टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस बरवाला से सवारियां लेकर हांसी की तरफ आ रही थी।
नेहरू कॉलेज के पास पहुंचते ही यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) सेक्टर 06 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।