हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ…
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाले सरसों के तेल के वितरण को दोबारा सुचारू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही तेल की पैकिंग और वितरण का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 39.89 लाख बीपीएल और अंत्योदय (AAY) परिवार लाभान्वित होंगे।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा तय की गई नई व्यवस्था के अनुसार, अब पुराने 2 लीटर या अन्य बड़े पैकों के बजाय लाभार्थियों को 500 मिलीलीटर (500 ML) और 1 लीटर की बोतलों/पैकों में सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे लाभार्थियों को जरूरत के अनुसार आसानी से तेल मिल सकेगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोतलों पर स्पष्ट रूप से 'Not for Sale – For PDS Only' अंकित होगा और किसी भी सूरत में खुली या बिना सील वाली बोतल वितरित नहीं की जाएगी।
पिछले कुछ महीनों से बंद पड़े सरसों के तेल के कोटे को अब एक साथ तीन महीनों (अगस्त, सितंबर और अक्टूबर) के लिए कलेक्टिव रूप से वितरित किया जाएगा। विभाग के तय कार्यक्रम के मुताबिक 10 से 15 अक्टूबर समयावधि के दौरान सभी जिलों में करीब 104 लाख लीटर सरसों का तेल कॉन्फेड के फोकल प्वाइंट्स पर पहुंचा दिया जाएगा। 15 से 20 अक्टूबर परिवहन ठेकेदारों के माध्यम से तेल की यह खेप स्थानीय राशन डिपुओं तक पहुंचाई जाएगी। सभी डिपो धारकों के जरिए 21 अक्टूबर से लाभार्थियों को तीनों महीनों का लंबित सरसों का तेल बांटना शुरू कर दिया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) सेक्टर 06 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।