Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: शराब के नशे में ट्रक चला रहे 6 चालक पकड़े, वाहन जब्त।

05 Oct 2026, 07:22 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: शराब के नशे में ट्रक चला रहे 6 चालक पकड़े, वाहन जब्त। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: शराब के नशे में ट्रक चला रहे 6 चालक पकड़े, वाहन जब्त कर कोर्ट भेजे जाएंगे।

यातायात पुलिस ने 87 वाहनों की आधी रात तक की जांच, निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा पर की कार्रवाई

सिंगरौली: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने रविवार देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर की गई जांच के दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते मिले 6 चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए गए। सभी वाहनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर प्रकरण का निराकरण कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार थाना यातायात की अलग-अलग टीमों ने निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा पर मध्यरात्रि में औचक चेकिंग की। इस दौरान करीब 87 वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों को शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई।

नशे में ड्राइविंग से नियंत्रण खोने का खतरा

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को बताया कि शराब अथवा मादक पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन चलाने से मानसिक संतुलन और प्रतिक्रिया देने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रह पाता और सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। खासतौर पर भारी वाहनों के नशे में संचालन से गंभीर हादसे हो सकते हैं।

छह माह के लिए लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए सभी 6 ट्रक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। न्यायालय के आदेश के अनुसार लाइसेंस को छह महीने के लिए निलंबित कराने हेतु प्रस्ताव जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा।
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रोशनी केसरवानी का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और स्वयं के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रोशनी केसरवानी व यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ
Dhar25 Oct

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता
Surajpur25 Oct

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता

अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर (रजमेलान) पहुंचकर ऐतिहासिक एवं सामाजिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार
Dhar25 Oct

जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट। सरदारपुर। लाबरिया क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाने एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत थाना मॉडल टाउन तथा चौकी गोकुल गेट
आज इमामगंज थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इमामगंज थाना क्षेत्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं गुरुकुल कोचिंग संस्थान में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता l
error: Content is protected !!