Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई’,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान,बोले मुझे क्या पता था सीएम बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है

05 Oct 2026, 05:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई',सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान,बोले मुझे क्या पता था सीएम बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है - सागर, मध्य प्रदेश

​सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित 'बुंदेली समागम' के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही चुटीला और बेबाक अंदाज देखने को मिला।

छतरपुर की मशहूर बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी के सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में स्वीकार किया कि 'लाड़ली बहना योजना' सरकार के लिए काफी भारी पड़ रही है। कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने जब सीएम से पूछा कि आपने अपनी जिज्जियों (बहनों) के लिए तो बहुत कुछ किया है, लेकिन जिज्जियों की बेटियों के लिए क्या करना चाहते हैं?" इस पर मुख्यमंत्री ने हंसते हुए जवाब दिया तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई!

मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है,
सीएम ने बात संभालते हुए आगे कहा कि यह अंदर की बात है, लेकिन सरकार ने तय किया कि बहनों के लिए कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ₹1,000 से यह यात्रा शुरू हुई थी, शुरुआत में काफी कठिनाई थी, लेकिन अभी हम ₹1,500 तक दे रहे हैं।

फिर बिन्नू रानी से चुटकी लेते हुए बोले अभी लाड़ली बहना लायक तुम छोटी हो, थोड़ी और बड़ी हो जाओ, फिर दे देंगे। सत्र के दौरान जब एक युवा ने पूछा कि बुंदेलखंड के युवाओं की कोई समस्या 24 घंटे में हल करनी हो तो क्या करेंगे?

इस पर सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड की समस्या 24 घंटे में तो भगवान भी हल नहीं कर सकते। यहाँ के लोग अपनी क्षमता और बुद्धिमत्ता से खुद समाधान निकाल सकते हैं और सरकार पलायन रोकने के लिए केन-बेतवा जैसी बड़ी सिंचाई परियोजनाओं पर काम कर रही है।

​सितंबर 2026 की 40वीं किस्त में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में ₹1,500 प्रति महिला के हिसाब से कुल ₹1,835 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा खेत पर करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम*
Agar-Malwa05 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा खेत पर करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम*

आगर मालवा। आगर जिले के ग्राम जैतपुरा में रविवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर 12 वर्षीय बालक…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा *तेज DJ के खिलाफ साई परिवार का मोर्चा, प्रशासन से दो टूक—‘शोर पर लगे लगाम’* *डिप्टी कलेक्टर और SDOP को सौंपा ज्ञापन, कोलाहल अधिनियम का सख्ती से
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा *बीजानगरी तिराहे पर पुलिस का ‘शराब ऑपरेशन’, 65.500 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त* *बिना नंबर की बाइक पर शराब की खेप लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 323
इंदौर | नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन: नियमितीकरण और वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर संकट
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Agar-Malwa05 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा आगर में 7 अक्टूबर को गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रज्वलित होगी सेवा ज्योति

आगर-मालवा। जिला मुख्यालय पर 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में फिर खौफ का माहौल: राजनगर में बेखौफ बदमाशों का उत्पात, आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में की तोड़फोड़
Indore05 Oct

इंदौर में फिर खौफ का माहौल: राजनगर में बेखौफ बदमाशों का उत्पात, आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में की तोड़फोड़

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/ इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!