Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

मऊ जिले के रानीपुर थाना में त्योहारो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई बैठक सम्पन्न

05 Oct 2026, 09:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मऊ जिले के रानीपुर थाना में त्योहारो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई बैठक सम्पन्न - MAU, उत्तर प्रदेश

मऊ/रानीपुर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार शाम रानीपुर थाना परिसर में बैठक हुई। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना की SDM अर्चना अग्निहोत्री व CO जितेंद्र सिंह मौजूद थे। पूजा कमेटियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

SDM अग्निहोत्री व CO सिंह ने त्योहारों को भक्ति व शांति से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजनों से समाज में अच्छा संदेश जाना चाहिए। सुरक्षा के लिए कई अहम बातें बताई गईं।

डीजे तय मानकों के हिसाब से बजेंगे; अश्लील गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। पूजा कमेटी सदस्यों के पास पहचान पत्र होना जरूरी है। पांडालों में CCTV कैमरे व आग बुझाने के साधन रखने को कहा गया।

अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। इस दौरान रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला और आकाश श्रीवास्तव समेत कई क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!