Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

05 Oct 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास खंड पौली अंतर्गत आकांक्षात्मक कार्यक्रमों की विभिन्न संकेतकों पर आधारित योजनाओं की समीक्षा कर ज़मीनी हकीकत का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव/नोडल अधिकारी द्वारा विकासखंड पौली के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय चकिया, आई0सी0टी0 लैब, लर्निंग वाई डूइंग लैब, कम्प्यूटर लैब, आगनबाड़ी लर्निंग लैब, पंचायत भवन, आर0आर0सी0 सेन्टर, सामुदायिक शौचालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं डिजिटल लाइव्रेरी का भौतिक निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्ग-दर्शन दिया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि डिजिटल लाईब्रेरी एवं कम्प्यूटर लैब का एक रोस्टर बनाया जाए, जिसमें रोस्टर के अनुसार स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि किस समयावधि के अनुसार कौन सीख रहा है, साथ ही साथ आने और जाने का समय आदि का भी उल्लेख किया जाए।

कम्प्यूटर लैब में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों की भी उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए। आगनबाड़ी केन्द्र के लर्निंग लैब का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पोषाहार का वितरण का व्योरा पोषण ट्रैकर ऐप पर अपलोड करने के साथ-साथ रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

पंचायत भवन का निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पंचायत भवन के माध्यम से उपलब्ध करायी जाने वाली समस्त सुविधाओं का डिसप्ले कराया जाएगा जिससे लोगो में इसका प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता बढ़े। पंचायत भवन की बाउड्रीवाल बनाये जाने से सम्बंधित जमीनी विवाद को निस्तारित किये जाने हेतु सम्बंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

अधूरे आवासों को नियमानुसार किश्त जारी करते हुए पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे। आगनबाड़ी के बंद शौचालयों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिये गये।

नोडल अधिकारी द्वारा स्थानीय चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढायी जाए। ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आशा, ए0एन0एम0 को गर्भावस्था के दौरान माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण सहित बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए।

नोडल अधिकारी द्वारा ए0डी0ओ0 ए0जी0 को निर्देशित किया गया कि स्थानीय किसानों को जोड़ते हुए अधिक से अधिक एफ0पी0ओ0 बनाया जाए। आर0आर0सी0 सेन्टर में कूड़ा कलेक्शन हेतु निर्देशित किया गया कि ई-रिक्शा की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए समूहों के माध्यम से इसे क्रियाशील कराया जाए।

निरीक्षण के उपरान्त विशेष सचिव आबकारी/नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत चकिया में जन चौपाल, संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों से फीड बैक लेते हुए समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खण्ड स्तर पर इसकी समीक्षा की जाती है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, खण्ड विकास अधिकार पौली अखिलेश कुमार, आबकारी निरीक्षण खलीलाबाद विजय आनन्द, सी0एम0 फेलो सहित सम्बंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
Darbhanga05 Oct

दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

दरभंगा, 05 अक्टूबर 2026। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम सोमवार को युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का गवाह बना।…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Moradabad05 Oct

कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l
Gaya05 Oct

पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l

पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!