संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों/योजनाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरियापाल बेलहसा एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघौली का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारी द्वारा चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई सहित मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का रूटिंग टीकाकरण समय से कराया जाए, चिकित्सालय का इन्फ्रास्ट्रक्चर सुुदृढ़ रखा जाए।
नोडल अधिकारी द्वारा कुरियापाल बेलहसा में स्मार्ट टी0वी0 पर बच्चों को पढाये जाने की विधि/व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा सैम/मैम बच्चों की स्थिति जानी गयी।
पंचायत भवन के माध्यम से उपलब्ध करायी जाने वाले समस्त सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि पंचायत भवन का नियमित संचालन सुनिश्चित रखते हुए उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे स्थानीय नागरिकों को असुविधा न हो। नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के अनुसार जिम्मेदारीपूर्वक सरकार की योजनाओं का संचालन करने तथा योजनाओं से संबंधित शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, एडीओ पंचायत, मुख्यमंत्री शोधार्थी, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।