कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि सात अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जारी रहेगा। इसके बाद आठ से 10 अक्टूबर तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर जिला मुख्यालय समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान डॉ. जुल्फिकार अहमद, डॉ. अजय कुमार, संविदा एएनएम रश्मि, रूपा, सना, ममता त्यागी, प्रीति, अर्चना, लैब टेक्नीशियन चितरंजन सिंह, रणवीर सिंह, पूनम, अनीता, वीएएम नरेंद्र कुमार, डीईओ वीरेंद्र नैगी, सचिन, अमित शर्मा, टीबी एसटीएस निहाल खान, टीबी एसबी फालिया बेगम खान, बीपीएम चंद्रशेखर यादव, बीसीपीएम यासिर अली, पीएमडब्ल्यू अनिल सैनी समेत अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दरभंगा, 05 अक्टूबर 2026। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम सोमवार को युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का गवाह बना।…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रसड़ा के श्री नाथ बाबा चौराहे से छापे के दौरान पकड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।