फुरकान अंसारी। हरिद्वार।
थाना सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
आरोपी पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर, रोशनाबाद ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 402/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर 2026 को मामले में शामिल दो आरोपियों दीपक और आकाश उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही लूटे गए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। फरार आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार की ओर से ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 6 अक्टूबर 2026 को तीसरे आरोपी को औरंगाबाद तिराहे से नदी किनारे श्मशान घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
उसकी निशानदेही पर लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रायपुर, देहरादून निवासी महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में भी शामिल रहा है।
मामले में अब एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। बरामदगी
एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
उम्र: 19 वर्ष
पता: मकान नंबर 62/ए, शिवरतन सिटी, नवोदय नगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अजय शाह
व.उ.नि.
प्रवीण बिष्ट
उ.नि. इंद्रजीत सिंह राणा
उ.नि.
अनिल बिष्ट
हे.कां. संजय
कां.
मनीष कुमार।