धूमा में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महिलाओं ने वीरांगना के साहस, शौर्य और बलिदान को किया नमन
विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धूमा में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को याद किया। इस अवसर पर सेवा समर्पण संस्थान की जिला महिला प्रमुख रेखा देवी ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और स्वाभिमान के साथ संघर्ष करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में किरण, सीमा, शीला, उदित नारायण, कृष्ण कुमार तथा पूर्व प्रधान लालती देवी सहित अन्य महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने रानी दुर्गावती के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता, शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने राजस्व…
पूरी खबर पढ़ें →
// समाचार 02 // *गरबा पाण्डालों के आयोजक अनुमति अवश्य प्राप्त करें और पाण्डालों में पर्याप्त वालेंटियर रखें…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार आप देख रहे हैं , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज EDITOR…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार आप देख रहे हैं , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज EDITOR…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsहिंदू धर्मावलंबियों के लिए पितृपक्ष का समय बहुत ही महत्त्वपूर्ण माना जाता है, इस दौरान लोग अपने पितरों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।