Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mainpuri

धूमधाम से निकाली गई भव्य गणेश यात्रा, जयकारों से गूंज उठा कस्बा बेवर

06 Oct 2026, 07:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धूमधाम से निकाली गई भव्य गणेश यात्रा, जयकारों से गूंज उठा कस्बा बेवर - MAINPURI, उत्तर प्रदेश

कस्बा बेवर जनपद मैनपुरी दिनांक 06/10/2026 को श्री रामलीला कमेटी, बेवर के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश जी की भव्य यात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गणेश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यात्रा के दौरान पूरा नगर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा। भव्य यात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक संगीत एवं ढोल-नगाड़ों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

धार्मिक वातावरण के बीच निकली इस भव्य यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। श्री रामलीला कमेटी, बेवर की ओर से यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्टर – सुमित कुमार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में
Indore06 Oct

RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW ​विशेष संवाददाता | इंदौर ​3 साल…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l
Gaya06 Oct

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l

आज दिनांक 06.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला महासंगम 2026के सफल सुचारू एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की अध्यक्षता में सेवा सदन में बैठक l
वाल्टरगंज पुलिस का बड़ा धमाका, 25 मुकदमों वाला शातिर समेत 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा!
Basti06 Oct

वाल्टरगंज पुलिस का बड़ा धमाका, 25 मुकदमों वाला शातिर समेत 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा!

बस्ती।* जनपद बस्ती में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!