Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

वार्डों की प्राथमिकता से लेकर नागरिक सुविधाओं तक महापौर जन सुनवाई में हुआ मंथन

06 Oct 2026, 08:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वार्डों की प्राथमिकता से लेकर नागरिक सुविधाओं तक महापौर जन सुनवाई में हुआ मंथन - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
शहर के अलग-अलग वार्डों से आए नागरिकों के लिए मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई अपनी बात सीधे महापौर तक पहुंचाने का माध्यम बनी। नगर निगम कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं और अपेक्षित सुविधाओं से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी को अवगत कराया।

नागरिकों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों में आवास, जलकर, अतिक्रमण, सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विषय शामिल रहे। महापौर ने नागरिकों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही प्रकरणों की स्थिति जानी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कई नागरिकों ने अपने वार्ड की परिस्थितियों और लंबे समय से महसूस की जा रही स्थानीय जरूरतों को भी साझा किया। महापौर ने कहा कि नागरिकों से प्राप्त सुझाव और क्षेत्रीय आवश्यकताओं की जानकारी नगर के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

महापौर श्रीमती सूरी ने संबंधित शाखा प्रभारियों से कहा कि जनसुनवाई में सामने आए प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनकी प्रगति से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी जोर दिया।

जनसुनवाई में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का दावा, 94 बीघा जमीन पर करोड़ों के लेनदेन की चर्चा!
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का दावा, 94 बीघा जमीन पर करोड़ों के लेनदेन की चर्चा!

🚨🔥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का…

पूरी खबर पढ़ें →
RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में
Indore06 Oct

RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW ​विशेष संवाददाता | इंदौर ​3 साल…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l
Gaya06 Oct

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l

आज दिनांक 06.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला महासंगम 2026के सफल सुचारू एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की अध्यक्षता में सेवा सदन में बैठक l
error: Content is protected !!