Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कांठ में रॉयल्टी खत्म होने के बाद मिट्टी ढो रहे 10 डंपर पकड़े

06 Oct 2026, 10:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कांठ में रॉयल्टी खत्म होने के बाद मिट्टी ढो रहे 10 डंपर पकड़े, मचा हड़कंप - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को साथ लेकर कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे 10 डंपरों को पकड़ लिया। जांच में सभी डंपरों के खनन संबंधी दस्तावेज (रॉयल्टी) की समय सीमा समाप्त मिली। इसके बाद सभी डंपरों को सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए थाना कांठ पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मच गई।

IMG 20261006 1223148302
कांठ में पकड़कर सीज किए गए डंपर।

प्रशासन के अनुसार सोमवार की रात करीब 12:30 बजे टीम ने गढ़ी सलेमपुर स्थित मैसर्स रायल एनर्जी स्टेशन के पास मिट्टी से भरे वाहनों की जांच की। जांच के दौरान वाहन संख्या UP21CT6235, UP21AN9317, UP21T7104, UP16ET0279, UP21BN8467, UP16ET4117, UP21AN5549, UP21BN9008, UP23BT5342 और UP23BT6169 के खनन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। सभी वाहनों की रॉयल्टी की समय सीमा समाप्त पाई गई मंगलवार को उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने बताया कि डंपरों में कांठ तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर-मुजफ्फरपुर से मिट्टी भरकर पड़ोसी जनपद बिजनौर क्षेत्र में ले जाई जा रही थी। जांच में सामने आया कि मिट्टी खनन के लिए जारी रॉयल्टी की समय सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद मिट्टी का खनन और डंपरों से परिवहन किया जा रहा था। इस पर सभी 10 डंपरों को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की गई है।

IMG 20261006 WA00632
कार्रवाई के दौरान मौजूद उपजिलाधिकारी व अन्य।

प्रशासन की ओर से थाना कांठ पुलिस को दिए गए पत्र में वाहनों को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, नायब तहसीलदार साक्षी यादव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, लेखपाल अली हुसैन, संजीव सागर, हिमांचल, निशांत त्यागी, अर्जुन सिंह, गजेंद्र सिंह, आनंद कुमार और अंकित सक्सेना समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में
Indore06 Oct

RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW ​विशेष संवाददाता | इंदौर ​3 साल…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l
Gaya06 Oct

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l

आज दिनांक 06.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला महासंगम 2026के सफल सुचारू एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की अध्यक्षता में सेवा सदन में बैठक l
वाल्टरगंज पुलिस का बड़ा धमाका, 25 मुकदमों वाला शातिर समेत 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा!
Basti06 Oct

वाल्टरगंज पुलिस का बड़ा धमाका, 25 मुकदमों वाला शातिर समेत 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा!

बस्ती।* जनपद बस्ती में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!