Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर

07 Oct 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

*सेवा संकल्प अभियान*
//सेवा की कहानी//
*सेवा संकल्प से लौटी मासूमों की मुस्कान, आरबीएसके बना सहारा*
जिला संवाददाता- पीएल तिवारी
वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा
आगर-मालवा, 07 अक्‍टूबर/ आगर मालवा सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले के दो परिवारों के लिए वरदान साबित हुआ है। ग्राम गुराडिया, तहसील सुसनेर निवासी शुभम दांगी की 09 माह की बेटी परी जन्म से कटे-फटे होंठ की समस्या से पीड़ित थी, और ग्राम खजूरी चोपड़ा, तहसील बड़ौद निवासी जब्बार खान की 01 वर्ष 04 माह की बेटी अल्सीफा कटे-फटे तालु की बीमारी से ग्रसित थी, दोनों के परिजन अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित थे, परिजन आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराने में असमर्थ थे।

स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ, चिकित्सक एवं आर.बी.एस.के. टीम द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान दोनों बेटियों को चिन्हित किया गया।

टीम ने उनके घर पहुंचकर परिजनों की चिंताओं को दूर किया और उन्हें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क सर्जरी की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों परिवार सर्जरी के लिए सहमत हुए। दोनों बेटियों की सफल सर्जरी DNS हॉस्पिटल, इंदौर में इंगा फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क कराई गई।

आज परी और अल्सीफा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके चेहरे पर लौटी मुस्कान से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने शासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर
Agar-Malwa07 Oct

सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर

*सेवा संकल्प अभियान* //सेवा की कहानी// *सेवा संकल्प से लौटी मासूमों की मुस्कान, आरबीएसके बना सहारा* जिला संवाददाता-…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा ज्योति कलश के अंतर्गत पीजी कॉलेज बालाघाट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया
Balaghat07 Oct

सेवा ज्योति कलश के अंतर्गत पीजी कॉलेज बालाघाट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 07 अक्‍टूबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में आखिर क्यों नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ? जनसुनवाई में सामने आई हितग्राहियों की परेशानी ?
Balaghat07 Oct

बालाघाट जिले में आखिर क्यों नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ? जनसुनवाई में सामने आई हितग्राहियों की परेशानी ?

जिला सवांददाता - नन्दकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट जिले में मंगलवार को जन सुनवाई में सरकारी योजनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!