Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Lucknow

संविधान–आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी अपनी मैनपुरी, मऊ और बिजनौर में आयोजित होंगी विशाल जनसभाएं, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधितजनता पार्टी, तीन जिलों में होगी विशाल रैली

08 Oct 2026, 11:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संविधान–आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी अपनी मैनपुरी, मऊ और बिजनौर में आयोजित होंगी विशाल जनसभाएं, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधितजनता पार्टी, तीन जिलों में होगी विशाल रैली - LUCKNOW, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने दलित और वंचित समाज के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच मजबूत करने के लिए बहुजन समाज के प्रमुख नेता एवं बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के निर्वाण दिवस, 9 अक्टूबर को प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की ओर से सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों के साथ-साथ विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर विचार गोष्ठी, श्रद्धांजलि सभा और सामाजिक न्याय संवाद आयोजित किए जाएंगे।

सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प
अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया प्रभारी रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक रूप से वंचित और शोषित समाज को राजनीतिक चेतना देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने सत्ता में भागीदारी को सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया और दलित, पिछड़े तथा वंचित समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होने की दिशा दिखाई।

उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में प्रासंगिक हैं। 9 अक्टूबर का आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने वाला अभियान बनेगा।

पीडीए एकजुटता पर जोर
अंबेडकर वाहिनी की ओर से कार्यक्रमों के दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए जाएंगे। सपा का आरोप है कि बहुजन समाज के अधिकारों और संवैधानिक हितों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है तथा वंचित वर्गों के राजनीतिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।

पार्टी पीडीए—पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज की एकजुटता को आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक लड़ाई में महत्वपूर्ण आधार के रूप में पेश कर रही है। चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद
9 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रमों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों के जरिए पार्टी संगठन को सक्रिय करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय, संविधान और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
विशेष रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभाध्यक्ष ने किये नौ देवी मंदिरों में दर्शन प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की कहा – युवा शक्ति को अराजकता से दूर रहने की मिले प्रेरणा
Udaipur18 Oct

विधानसभाध्यक्ष ने किये नौ देवी मंदिरों में दर्शन प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की कहा – युवा शक्ति को अराजकता से दूर रहने की मिले प्रेरणा

उदयपुर, 17 अक्टूबर। विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को उदयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। बांसवाड़ा त्रिपुरा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Udaipur18 Oct

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा कल एयरपोर्ट आकर लौटेंगे

उदयपुर, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा रविवार को उदयपुर के अल्पप्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!