Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली

08 Oct 2026, 10:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली - PALI, राजस्थान

विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली

पाली 8 अक्टूबर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के विज्ञान ज्योति फेज-VII कार्यक्रम के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर, पाली की विज्ञान ज्योति छात्राओं ने बुधवार को IIT जोधपुर का शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं STEM शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना रहा।

विजिट का नेतृत्व भौतिकी व्याख्याता एवं विज्ञान ज्योति समन्वयक श्री हितेंद्र जोधा ने किया। उनके साथ संगीत शिक्षिका सुश्री विधि शर्मा, भौतिकी व्याख्याता सुश्री सुनीता कुमारी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोजावर की शिक्षिकाएं सुश्री मोनिका एवं सुश्री प्रियंका गौर अनुरक्षक शिक्षक के रूप में उपस्थित रहीं।

IIT जोधपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक प्रोफेसर सुश्री लता पंवार के स्वागत व्याख्यान से हुआ। छात्राओं ने बेसिक साइंस प्रयोगशालाओं के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल टेक्नोलॉजी एवं रोबोटिक्स लैब का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने अत्याधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों की कार्यप्रणाली को समझा तथा विभिन्न हैंड्स-ऑन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IIT जोधपुर का यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं करियर की संभावनाओं को समझने की दिशा में प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का समापन दोपहर के भोजन के साथ हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*
Nagaur08 Oct

डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*

डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में
Pali08 Oct

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में पंचायत समिति परिसर में नाम निर्देशन पत्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान रैली पर रोक, वाहनों की संख्या निर्धारित*

पाली, 8 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र प्रस्तुत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

प्रवासियों का मातृभूमि से जुड़ाव, ‘आओ गांव चलें’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग, सोजत विधानसभा क्षेत्र में 50- 60 बोरवेल की स्वीकृति*

पाली, 8 अक्टूबर। प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी…

error: Content is protected !!