पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान रैली पर रोक, वाहनों की संख्या निर्धारित*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पाली, 8 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के दौरान उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों की भीड़ तथा वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुसार, नामांकन पत्र प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार सहित अधिकतम पांच व्यक्ति ही उपस्थित हो सकेंगे। नामांकन के दौरान उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी।
इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में वाहनों की संख्या भी निर्धारित की गई है। जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार को अधिकतम तीन वाहन, पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार को अधिकतम दो वाहन तथा सरपंच पद के उम्मीदवार को अधिकतम एक वाहन लाने की अनुमति होगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि उम्मीदवार द्वारा अपनी अभ्यर्थिता वापस नहीं ली जाती है, तो नामांकन पत्र प्रस्तुत करते समय उसके साथ आने वाले वाहनों पर होने वाला व्यय उम्मीदवार के कुल चुनावी व्यय में शामिल किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित संख्या में ही व्यक्तियों एवं वाहनों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखा जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। बच्चों में संस्कार, साहस, शौर्य, सत्यता और नैतिकता जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। बेटियों को सिर्फ पढ़ाने नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर पुलिस सेवा तक पहुंचाने की दिशा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। नई कृषि उपज मंडी में इन दिनों सोयाबीन की बंपर आवक के बीच गुरुवार को कलेक्टर डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।* शहर के कंपनी गार्डन परिसर में बुधवार को सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों की कानूनी समझ और जांच की क्षमता मजबूत करने के लिए जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।