Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे!* *सामाजिक न्याय विभाग ने बांटी खुशियां*

08 Oct 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे!* *सामाजिक न्याय विभाग ने बांटी खुशियां* - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

*आगर-मालवा।* शहर के कंपनी गार्डन परिसर में बुधवार को सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विकलांग बल के जिला अध्यक्ष बद्रीलाल मालवीय विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दिव्यांग साथियों को ट्राई साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके सशक्तिकरण के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। ट्राई साइकिल पाते ही दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी खिल उठी। लाभार्थियों ने कहा कि इस ट्राई साइकिल से उन्हें आवागमन में बड़ी आसानी होगी।

*मकसद आत्मनिर्भर बनाना*

सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है। शिविर में लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर योग्यता अनुसार उपकरण वितरित किए गए।

विभाग ने बताया कि आने वाले महीनों में भी ऐसे शिविर ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कहानी के मंच पर गूंजा देशभक्ति का सुर, भगत सिंह के किरदार ने बांधा समां* *पीएम श्री प्राचार्य के.सी. मालवीय ने अभिनय के जरिए सुनाई
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश खाकी का सपना, बेटियों को मिलेगी उड़ान* *आगर में ‘सशक्त वाहिनी’ का आगाज; 100 बालिकाओं को पढ़ाई के साथ फिजिकल ट्रेनिंग, पुलिस भर्ती क
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 24 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक, मंडी में पहुंचे कलेक्टर तो किसानों से सीधे किया संवाद* *बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का लिया जाय
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *NDPS और नए आपराधिक कानून पर आगर पुलिस की ‘पाठशाला’* *अनुसंधान अधिकारियों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू, कानून की बारीकियों से
वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Rae Bareli08 Oct

वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

​नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, लोगों की जान से खिलवाड़ पाली-डिंडोरी मार्ग पर पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग खड़े होकर कर रहे सफर, जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल
error: Content is protected !!