Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 24 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक, मंडी में पहुंचे कलेक्टर तो किसानों से सीधे किया संवाद* *बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का लिया जाय

08 Oct 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 24 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक, मंडी में पहुंचे कलेक्टर तो किसानों से सीधे किया संवाद* *बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का लिया जाय - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। नई कृषि उपज मंडी में इन दिनों सोयाबीन की बंपर आवक के बीच गुरुवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना अचानक मंडी पहुंचे। उन्होंने न केवल 9 अक्टूबर को होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया, बल्कि सोयाबीन नीलामी शेड में पहुंचकर पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और किसानों से सीधे उनकी उपज, भाव, तौल और भुगतान की स्थिति जानी। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में किसान को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उसकी उपज का उचित एवं प्रतिस्पर्धात्मक भाव मिलना चाहिए।

कलेक्टर ने कृषि महोत्सव की तैयारियों के दौरान मंच, किसानों के बैठने, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उप संचालक कृषि को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*6417 रुपए क्विंटल मिला सोयाबीन का भाव*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सोयाबीन नीलामी शेड में पहुंचे और नीलामी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से उनकी उपज की बिक्री, तौल, नीलामी और भुगतान के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान गंगापुर-बड़ौद के किसान कनीराम की सोयाबीन उपज 6417 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी गई थी। कलेक्टर ने तौल पर्ची के आधार पर तौल प्रक्रिया भी देखी।

किसान कनीराम ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन की उपज पिछले वर्षों की तुलना में अच्छी हुई है और भाव भी बेहतर मिला है। उन्होंने करीब 18 बोरी सोयाबीन मंडी में बेची तथा मंडी में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने की बात कही।

*‘समय पर नीलामी, सही तौल और तत्काल भुगतान हो’*

कलेक्टर ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि नीलामी प्रक्रिया समय पर शुरू होकर निर्धारित समय में पूरी हो। किसानों की उपज की सही-सही तौल और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी में उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, यह प्राथमिकता होनी चाहिए।

*नकदी संकट पर व्यापारियों-किसानों ने रखी बात*

मंडी में इस समय करीब 24 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक होने की जानकारी व्यापारियों और किसानों ने कलेक्टर को दी। उन्होंने बताया कि किसानों को नगद भुगतान करने के लिए व्यापारियों को बैंकों से पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यदि बैंकों से पर्याप्त नकदी उपलब्ध हो जाए तो व्यापारियों द्वारा किसानों को भी त्वरित भुगतान किया जा सकेगा।

कलेक्टर ने कहा कि यह समस्या उनके संज्ञान में है और इसके शीघ्र समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि व्यापारियों और किसानों दोनों को किसी तरह की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि गोपेश पाठक, मंडी सचिव, मंडी स्टाफ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कहानी के मंच पर गूंजा देशभक्ति का सुर, भगत सिंह के किरदार ने बांधा समां* *पीएम श्री प्राचार्य के.सी. मालवीय ने अभिनय के जरिए सुनाई
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश खाकी का सपना, बेटियों को मिलेगी उड़ान* *आगर में ‘सशक्त वाहिनी’ का आगाज; 100 बालिकाओं को पढ़ाई के साथ फिजिकल ट्रेनिंग, पुलिस भर्ती क
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे!* *सामाजिक न्याय विभाग ने बांटी खुशियां*
Agar-Malwa08 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे!* *सामाजिक न्याय विभाग ने बांटी खुशियां*

*आगर-मालवा।* शहर के कंपनी गार्डन परिसर में बुधवार को सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *NDPS और नए आपराधिक कानून पर आगर पुलिस की ‘पाठशाला’* *अनुसंधान अधिकारियों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू, कानून की बारीकियों से
वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Rae Bareli08 Oct

वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

​नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, लोगों की जान से खिलवाड़ पाली-डिंडोरी मार्ग पर पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग खड़े होकर कर रहे सफर, जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल
error: Content is protected !!