Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Umaria

यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, लोगों की जान से खिलवाड़ पाली-डिंडोरी मार्ग पर पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग खड़े होकर कर रहे सफर, जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल

08 Oct 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, लोगों की जान से खिलवाड़ पाली-डिंडोरी मार्ग पर पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग खड़े होकर कर रहे सफर, जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल - उमरिया, मध्य प्रदेश

उमरिया _ राहुल शीतलानी
उमरिया। यातायात नियमों की अनदेखी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

पाली-डिंडोरी मार्ग पर एक पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यातायात व्यवस्था और जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे लोग किसी बस में खड़े होकर यात्रा कर रहे हों, लेकिन वास्तव में यह एक पिकअप वाहन है। बताया जा रहा है कि वाहन में एक-दो नहीं, बल्कि करीब 25 से 30 लोग खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं।

इस तरह का सफर यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पिकअप जैसे मालवाहक वाहन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को खड़े करके ले जाना न केवल यातायात नियमों की अनदेखी है, बल्कि किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

अचानक ब्रेक लगने, वाहन के अनियंत्रित होने या सड़क पर किसी अप्रत्याशित स्थिति में यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर चल रहे ऐसे वाहनों पर जिम्मेदार विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ रही है?

यदि समय रहते ऐसे वाहनों की जांच और कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पाली-डिंडोरी मार्ग पर ऐसे वाहनों की नियमित जांच की जाए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कहानी के मंच पर गूंजा देशभक्ति का सुर, भगत सिंह के किरदार ने बांधा समां* *पीएम श्री प्राचार्य के.सी. मालवीय ने अभिनय के जरिए सुनाई
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश खाकी का सपना, बेटियों को मिलेगी उड़ान* *आगर में ‘सशक्त वाहिनी’ का आगाज; 100 बालिकाओं को पढ़ाई के साथ फिजिकल ट्रेनिंग, पुलिस भर्ती क
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 24 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक, मंडी में पहुंचे कलेक्टर तो किसानों से सीधे किया संवाद* *बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का लिया जाय
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे!* *सामाजिक न्याय विभाग ने बांटी खुशियां*
Agar-Malwa08 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे!* *सामाजिक न्याय विभाग ने बांटी खुशियां*

*आगर-मालवा।* शहर के कंपनी गार्डन परिसर में बुधवार को सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *NDPS और नए आपराधिक कानून पर आगर पुलिस की ‘पाठशाला’* *अनुसंधान अधिकारियों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू, कानून की बारीकियों से
वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Rae Bareli08 Oct

वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

​नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!