Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कहानी के मंच पर गूंजा देशभक्ति का सुर, भगत सिंह के किरदार ने बांधा समां* *पीएम श्री प्राचार्य के.सी. मालवीय ने अभिनय के जरिए सुनाई

08 Oct 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कहानी के मंच पर गूंजा देशभक्ति का सुर, भगत सिंह के किरदार ने बांधा समां* *पीएम श्री प्राचार्य के.सी. मालवीय ने अभिनय के जरिए सुनाई - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। बच्चों में संस्कार, साहस, शौर्य, सत्यता और नैतिकता जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से सरस्वती ज्ञान मंदिर, हनुमानगढ़ी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘आओ बच्चों सुनो कहानी, गाएं गीत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कहानी, अभिनय और देशभक्ति के रंगों ने ऐसा समां बांधा कि बच्चे देर तक उससे जुड़े रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समर्थ किसान संघ के सीईओ रामसिंह ठाकुर ने की। प्रमुख वक्ता के रूप में पीएम श्री प्राचार्य के.सी. मालवीय ने भारत की गौरवगाथा को प्रभावी अभिनय के साथ प्रस्तुत किया। ‘प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं…’ जैसे देशभक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुति ने बच्चों में राष्ट्रप्रेम का भाव जगाया। वहीं शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन और संघर्ष को अभिनय के माध्यम से जीवंत कर उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से रूबरू कराया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि एवं आयोजन के संस्थापक योगाचार्य हरीश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

कहानी के बाद बच्चों की परीक्षा, सहजता से दिए जवाब

कहानी और प्रस्तुतियों के बाद बच्चों से कहानी आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सहजता के साथ पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। इससे कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी बन गया।

‘समय और अनुशासन से ही बनता है व्यक्तित्व’

आशीर्वचन में रामसिंह ठाकुर ने बच्चों को समय का पालन करने और अनुशासन में रहकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति यदि समय का महत्व समझते हुए अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो वह निरंतर अपने व्यक्तित्व और भविष्य का विकास कर सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कश्यप ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश खाकी का सपना, बेटियों को मिलेगी उड़ान* *आगर में ‘सशक्त वाहिनी’ का आगाज; 100 बालिकाओं को पढ़ाई के साथ फिजिकल ट्रेनिंग, पुलिस भर्ती क
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 24 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक, मंडी में पहुंचे कलेक्टर तो किसानों से सीधे किया संवाद* *बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का लिया जाय
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे!* *सामाजिक न्याय विभाग ने बांटी खुशियां*
Agar-Malwa08 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे!* *सामाजिक न्याय विभाग ने बांटी खुशियां*

*आगर-मालवा।* शहर के कंपनी गार्डन परिसर में बुधवार को सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *NDPS और नए आपराधिक कानून पर आगर पुलिस की ‘पाठशाला’* *अनुसंधान अधिकारियों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू, कानून की बारीकियों से
वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Rae Bareli08 Oct

वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

​नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, लोगों की जान से खिलवाड़ पाली-डिंडोरी मार्ग पर पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग खड़े होकर कर रहे सफर, जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल
error: Content is protected !!