Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

हाथरस में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षणः ग्रामीणों को अनुदान की जानकारी दी, समूह बनाकर कार्य के लिए प्रेरित किया

09 Oct 2026, 11:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथरस में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षणः ग्रामीणों को अनुदान की जानकारी दी, समूह बनाकर कार्य के लिए प्रेरित किया - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस के ब्लॉक सिकंद्राराऊ की ग्राम पंचायत नगला जलाल के गांव टिकरी खुर्द में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान 30 संभागियों को सामग्री किट वितरित की गई।

राजकीय फल संरक्षण केंद्र की प्रभारी योगेश्वरी ने योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को समूह बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने किसानों को अचार, मुरब्बा, शरबत और फल संरक्षण की तकनीकों के जरिए आय बढ़ाने के तरीके बताए।

मास्टर ट्रेनर विष्णु पचौरी ने पीएमएफएमई और यूपी उद्योग नीति-2023 के तहत मशीनों पर 35 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी तकनीकी जानकारी और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया गया।

मीटिंग हॉल

खाध प्रसंस्करण विभाग उ.प्र.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!