Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

पुरदिलनगर में गूंजा हनुमान चालीसा का जयघोष, पांच वर्षों से लगातार चल रहा सिकंदराराऊ का साप्ताहिक मिलन

09 Oct 2026, 11:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुरदिलनगर में गूंजा हनुमान चालीसा का जयघोष, पांच वर्षों से लगातार चल रहा सिकंदराराऊ का साप्ताहिक मिलन - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

पुरदिलनगर संवाददाता सुधांशु आर्य स्थित ठाकुर श्री मुरली मनोहर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के प्रखंड सिकंदराराऊ एवं प्रखंड पुरदिलनगर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला सह मंत्री पवन वार्ष्णेय, जिला सह संयोजक लकी शर्मा, जिला सह गौ रक्षा प्रमुख नीरू यादव, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख ललित द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड सिकंदराराऊ के प्रखंड अध्यक्ष राय सिंह यादव, पंडित शैलेंद्र दीक्षित (शैलू पंडित), रामप्रताप सिंह, अनेक पाल, करन वार्ष्णेय, दीपक यादव, सौरभ पुंडीर, उदय पुंडीर, गोविंद, विमल उपाध्याय, दीपक सक्सेना सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वहीं प्रखंड पुरदिलनगर के प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, प्रखंड मंत्री नरेंद्र चौहान, प्रखंड संयोजक सागर उपाध्याय, प्रखंड सत्संग प्रमुख विष्णु शर्मा, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रशांत कुमार, प्रखंड बलोपासना प्रमुख आनंद कुमार सहित राजभान, अभिनव जखेटिया, शिवम उपाध्याय, लालू द्विवेदी, विष्णु, गोलू, आकाश कुशवाहा, जयंत आर्य, खुशवंत पचौरी, रजत पचौरी, छोटू भाई, कमल जाखेटिया, नारायण हरि दत्त पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाईबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार, परोपकार, सामाजिक समरसता और अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की भावना भी सनातन जीवन-पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण के साथ सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, गौ-संरक्षण, धर्म-जागरण और युवा वर्ग को संस्कारों से जोड़ने जैसे विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में प्रखंड सिकंदराराऊ में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं साप्ताहिक मिलन का कार्यक्रम पिछले पांच वर्षों से लगातार चल रहा है। अलग-अलग मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर होने वाले इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ समाज के लोगों की भी सहभागिता रहती है। इसका उद्देश्य समाज को एकजुट करना, नई पीढ़ी को सनातन संस्कारों से जोड़ना और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पुरदिलनगर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ भी इसी सतत धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधि की एक कड़ी रहा। सामूहिक पाठ के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित रूप से होने वाले ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, सेवा भावना और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!