Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

कतरास थाना के प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा में शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; पूजा पंडालों और म

09 Oct 2026, 09:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कतरास थाना के प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा में शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; पूजा पंडालों और म - धनबाद, झारखंड

कतरास, धनबाद:

दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को कतरास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में धनबाद ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पूजा के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी ने कहा कि सभी पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

⭐पूजा पंडालों और मेला में रहेगी विशेष निगरानी⭐

ग्रामीण एसपी ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों एवं मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाएं। अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके अलावा स्वयंसेवकों की टीम को भी मुस्तैद रखने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में पुलिस के जवान सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे। इससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिलेगी।

⭐ड्रोन से निगरानी, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर⭐

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन से निगरानी की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में पूजा के दौरान यातायात, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई, महिला शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पड़े और पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए।

⭐कई पूजा समितियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद⭐

बैठक में धनबाद ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू, नगर निगम के सिटी मैनेजर रोहित राहुल सम्मद तथा बिजली विभाग के कनीय अभियंता सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा जीएनएम दुर्गा पूजा समिति, रेलवे दुर्गा पूजा समिति, रानी बाजार दुर्गा पूजा समिति, तिलाटांड हॉस्पिटल दुर्गा पूजा समिति, डॉक्टरपाड़ा दुर्गा पूजा समिति, केसलपुर दुर्गा पूजा समिति, मालगोदाम दुर्गा पूजा समिति, बंगालीपाड़ा दुर्गा पूजा समिति और राजवाड़ी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में सभी समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने की अपील की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले में मलाजखंड के वार्ड क्रमांक-01 करहू में 350 पौधों का रोपण सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल, नागरिकों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जन सेवा शिविर में पहुंचे 30 आवेदन, निराकरण के लिए विभागों को भेजे* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत एक परिसर में जुटे विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयतकलां रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 150 ने कराया पंजीयन *करियर मार्गदर्शन के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी;
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!
Agar-Malwa09 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!

*आगर-मालवा।* शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के चलते शहर के छावनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान तेज, अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्मऑडियो जिंगल के जरिए गांव-शहर में मतदाताओ*
Kurukshetra में आधी रात गोलियों की गूंज, CIA-1 से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अस्पताल में भर्ती; साथी ने किया सरेंडर
Kurukshetra09 Oct

Kurukshetra में आधी रात गोलियों की गूंज, CIA-1 से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अस्पताल में भर्ती; साथी ने किया सरेंडर

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिले के पलवल गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने पहुंचे 2…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!