CM सैनी का बड़ा ऐलान: अंत्योदय परिवारों को भैंस खरीदने पर सब्सिडी, दूध पर मिलेगी 10 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए इन परिवारों को भैंस खरीदने पर सब्सिडी, सस्ते ऋण और दूध पर प्रति लीटर 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इस राशि का उपयोग ऋण की अदायगी में किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग भैंस खरीदने के लिए 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रहा है, जबकि वीटा के माध्यम से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। वीटा इन परिवारों की भैंसों का दूध खरीदेगा।
महिला स्वयं सहायता समूहों और अनुसूचित जाति के परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसका ब्याज सरकार वहन करेगी। उन्होंने इस वर्ष 15 हजार भैंसों के लिए ऋण उपलब्ध करवाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एक नवंबर तक 200 नए हर हित स्टोर तथा 300 वीटा बूथ, मिल्क बार और सांझा बाजार खोलने के निर्देश दिए। प्रदेश में फिलहाल 1,450 हर हित स्टोर संचालित हैं।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना के दूसरे चरण के तहत जिला स्तरीय अंत्योदय मेलों में 67,096 परिवारों को आमंत्रित किया गया। इनमें 20,103 परिवारों को परामर्श दिया गया और 15,159 ऋण आवेदन प्राप्त हुए।
इनमें से 11,687 आवेदनों को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ने बैंकों को जरूरतमंद परिवारों को ऋण उपलब्ध करवाने और अंत्योदय मेलों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ नगर में प्रशासन द्वारा गठित श्री रामलीला मंचन समिति (अस्थायी) के तत्वावधान में श्रीराम बारात शोभायात्रा परंपरागत…
पूरी खबर पढ़ें →
*कतरास :* कतरास कोयलांचल में भू-धंसान और बीसीसीएल के ई-मेगा प्रोजेक्ट को लेकर जारी विरोध के बीच बीसीसीएल…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News - ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।